पहला एशियन गेम्स खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा भारतीय-तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

0

भारत के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर अपना गोल्ड मेडल डिफेंड किया।भारत ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकीय पारी और बाद में सुंदर और बुमराह की गेंदबाजी के दम पर आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अपना गोल्ड मेडल सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने तीन चौके और सात छक्के जड़े। बाद में तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। उन्हें शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 15 गेंद पर 27 रन बनाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए।

212 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली। नवाज को छोड़कर पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।

आईसीसी चीफ जय शाह ने दिया मेडल

जीत के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में आईसीसी चीफ जय शाह ने खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल दिया। गोल्ड मेडल मिलते ही वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। हालांकि, फाइनल में बल्ले से वह कमाल नहीं कर पाए। वैभव 9 गेंद में 2 छक्के की मदद से 15 रन ही बना पाए। उन्हें सईम अयूब ने उस्मान खान के हाथो आउट कराया।सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

भारत के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी अपना पहला एशियन गेम्स खेल रहे थे और उन्होंने अपने पहले ही एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। वैभव ने 15 साल और 190 दिन की उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2018 एशियन गेम्स में शूटिंग में गोल्ड जीता था और सबसे युवा भारतीय बने थे। सौरभ चौधरी ने 16 साल और 101 दिन की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में इवेंट में गोल्ड जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here