Asian Games 2026 Hockey Match: मलेशिया को हराकर मेंस हॉकी में भारत ने जीता गोल्ड, 2028 ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

0

Asian Games 2026 Hockey Match: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने मलेशिया को हराकर हॉकी मेंस का गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया।Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम MAS लाइव : भारत ने मलेशिया को हराकर एशियन गेम्स मेंस हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने के साथ ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने दो बार के फाइनलिस्ट मलेशिया को 5-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 57वें मिनट में, जोगराज सिंह ने 23वें मिनट में, हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में और शिलानंद लाकरा ने 54वें मिनट में किया। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल पहले क्वार्टर में शेलो सिलवीरियस ने दागा। इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब मेंस और विमेंस टीम ने एक साथ गोल्ड मेडल जीता हो।

रच दिया इतिहास

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय मेंस टीम ने इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब भारत ने एशियन गेम्स में हॉकी में लगातार दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ओवरऑल यह एशियन गेम्स में भारत का 5वां गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत ने 1966, 1998, 2014 और 2023 में जीता था।

बराबरी का रहा पहला क्वार्टर

पहले क्वार्टर की बात करें तो यह 1-1 की बराबरी पर रहा। इस क्वार्टर में भारत के पास 60 प्रतिशत जबकि मलेशिया के पास 40 प्रतिशत पजेशन रहा। भारत ने 11वें मिनट में पेनेल्टी कॉर्नर कमाया जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने ड्रैग फ्लिक से इसे गोल में कन्वर्ट कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत इस गोल को ठीक से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाया था कि मलेशिया की ओर से शेलो सिलवीरियस ने गोल की बराबरी करा दी।दूसरे क्वार्टर में जोगराज ने दिलाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारत के जोगराज सिंह ने बढ़त दिलाई। जोगरान ने 23वें मिनट में मिले पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी। इस क्वार्टर में भारत के डिफेंस का भी अच्छा टेस्ट हुआ। मलेशिया को इस क्वार्टर में 4 जबकि भारत को 3 पेनेल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय डिफेंस ने मलेशिया को हर बार असफल किया। दूसरे क्वार्टर में भारत 2-1 से आगे था।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूत की बढ़त

तीसरे क्वार्टर फाइनल में 42वें मिनट में भारत को पेनेल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे हार्दिक सिंह ने बिना गलती के गोल पोस्ट में डालकर भारत की बढ़त को 3-1 कर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। तीसरे क्वार्टर में मलेशिया को एक पेनेल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह उसे गोल में बदलने में नाकामयाब रहा। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत 3-1 से आगे था।

चौथे क्वार्टर में दागे दो गोल

चौथा क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारत ने इस क्वार्टर में दो गोल दागे और अपनी जीत पर मुहर लगा दी। इस क्वार्टर में भारत के लिए शिलानंग लाकरा ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here