पूर्व पार्षद अमित बैस का निधन,हृदय गति रुकने से हुआ निधन !

0

शहर के वार्ड नंबर 6 चित्रगुप्त नगर निवासी नगर पालिका के पूर्व पार्षद अमित बैस का 32 वर्ष की अल्पायु में हृदय गति रुकने से नागपुर में निधन हो गया। जिनका 15 सितंबर की सुबह 10 बजे स्थानीय मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अमित 2 दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए नागपुर गए हुए थे। इस दौरान 14 सितंबर की सुबह 10 बजे ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

अमित बैस शहर के वार्ड नंबर 17 से निर्वाचित पार्षद रहे हैं। बालाघाट नगर पालिका परिषद के सबसे कम उम्र 18 वर्ष की अल्पायु में पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके पश्चात बीते कार्यकाल में अमित नगर पालिका परिषद के मनोनीत पार्षद भी रह चुके हैं।

अमित अपने पीछे छोटे भाई सुमित बैस और मां को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर के बाद बालाघाट जिले, नगरपालिका परिषद बालाघाट और भारतीय जनता पार्टी सहित उनके जानने वालों में शोक की लहर व्यप्त है। हर कोई स्तब्ध है कि इतनी कम उम्र में अमित का कैसे निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here