नई दिल्ली: सऊदी अरब पर हूती विद्रोही लगातार हमला कर रहे हैं। बात अब यहां तक पहुंच गई है कि हूती मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार वहां की सरकार ने संभावित हमले को लेकर चेतावनी जारी की है। लोगों को हवाई हमले के दौरान खिड़की दरवाजे से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर बने रहने की हिदायत दी गई है।
एक्शन के लिए तैयार नहीं
ऐसे में सऊदी अरब के साथ ‘ मक्का समझौता ‘ करने वाले तुर्की और पाकिस्तान दोनों ही दूर-दूर तक सऊदी का समर्थन करते नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों ही देश हमले की निंदा जरूर कर रहे हैं, लेकिन हूतियों पर एक्शन लेने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सिर्फ 3 शब्द कहकर पाकिस्तान का घेराव किया है।
इस्लाम के सबसे पवित्र शहर पर अटैक
दरअसल, लेबनानी मूल की एक अमेरिकी पत्रकार हिबा नासर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा था कि सऊदी अरब का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने पवित्र शहर मक्का के दक्षिण में एक हूथी ड्रोन को शहर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया। यह घटना इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक से जुड़ी एक बड़ी तनावपूर्ण स्थिति को दर्शाती है।
एकदम पीछे हट गया पाकिस्तान
अब हिबा निसार की पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि मक्का समझौते का क्या हुआ। दरअसल, प्रियंका के ये शब्द पाकिस्तान पर तंज थे कि उसने पहले तो बढ़-चढ़कर मक्का पैक्ट को साइन कर लिया, लेकिन जब इसे टेस्ट करने की बारी आई तो पाकिस्तान एकदम पीछे हट गया।







































