फिर लौटा लॉकडाउन, जानिए इंदौर, रायपुर, मुंबई, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद जैसे शहरों के हाल

0

Lockdown Return 2021: देश में कोरोना महामारी की स्थिति एक बार फिर बिगड़ती जा रही है। यही कारण है कि सरकारों को लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे फैसले लेने पड़ रहे हैं। प्रशासन पूर्ण लॉकडाउन लगाने से बच रहा है, लेकिन जहां हालात बेकाबू हो रहे हैं, वहां शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, केरल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर उन राज्यों में शामिल हैं जहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मध्य प्रदेश के सभी शहरों में 60 घंटों का लॉकडाउन चल रहा है। रतलाम जिले में 7 दिन का लॉकडाउन लगा है। इंदौर (Indore) और उज्जैन (Ujjain) में भी हालात बिगड़े तो हफ्ते भर के लॉकडाउन पर विचार किया जा रहा है। कुल मिलकर जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता नजर आएगा, वहां लोगों को पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। जानिए देश के विभिन्न राज्योें में लॉकडाउन की स्थिति

महाराष्ट्र: राज्य सरकार ने 30 अप्रैल तक वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने और नाइट कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियों की घोषणा की है। शुक्रवार रात 8 बजे से मुंबई, पुणे, नागपुर और महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिलों में सोमवार शाम 7 बजे तक कड़ा लॉकडाउन लगा। बावजूद इसके राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में कंपलीट लॉकडाउन लगाने की वकालत हो रही है। इसका ऐलान किसी भी समय किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा केस वाले जिलों में सख्ती करने को कहा है। लख्रनऊ में रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू नगर निगम सीमा के लिए ही लागू किया गया है।

गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि सरकार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार संगठनों द्वारा अपनी तरफ से लॉकडाउन लगाने के फैसले का स्वागत किया। लोगों की अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए पहले से ही 24 में से 10 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं है, लेकिन दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सभी सामाजिक, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक है। बसों की सभी सीटों पर बैठने की मिली छूट को खत्म करते हुए इसे अब 50 फीसद कर दिया गया है। मेट्रो की बोगी में भी अब क्षमता से 50 फीसद लोग ही यात्रा कर सकेंगे। सभी रेस्टोरेंट व बार में सीटों की कुल क्षमता के 50 फीसद लोग ही बैठ सकेंगे।

कर्नाटक: बेंगलुरु, मैसूरु, मंगलुरु, कलबुर्गी, बीदर, तुमकुरम, उडुपी और मणिपाल सहित कर्नाटक के अन्य जिलों में 10 अप्रैल से कर्फ्यू लगाया गया है। बंगलौर आर्चडायोसिस के मुताबिक, हमारी आर्चडायोसिस के बेंगलुरु शहरी और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों के चर्चों, चैपल और संस्थानों में सभी सार्वजनिक धार्मिक सेवाएं 7 से 20 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, चर्च / चैपल शायद निजी काम और आराधना के लिए खुले रहे।

राजस्थान: यहां 9वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। अभी लॉकडाउन नहीं है, लेकिन 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू जरूर लगा है। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं आबूरोड की नगरीय सीमा में रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here