विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस रविवार से सीट शेयरिंग पर साथी दलों से बातचीत शुरू होने जा रही है। शुरुआत बिहार से होगी।
INDIA Bloc Bihar Seat Sharing
अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी सीट शेयरिंग (Seat Sharing) इतनी आसान नहीं होगी। कारण यहां जदयू (JDU) और आरजेडी (RJD) के रूप में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां हैं।
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट हैं। इसमें से 17-17 सीट पर जदयू और आरजेडी ने पहले ही दावा ठोंक दिया है। नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी का मानना है कि बिहार में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। देखनी यही है कि क्या कांग्रेस इतना बड़ा त्याग करती है या नहीं।
गठबंधन में RJD-कांग्रेस को एक मान रही JDU
बिहार की राजनीति दिलचस्प है। विपक्षी दलों के गठबंधन में भी ऐसा है। कांग्रेस सीट शेयरिंग के लिए बात कर रही है, लेकिन उसकी बात सिर्फ लालू की पार्टी आरजेडी से हो रही है। इसमें जदयू शामिल नहीं है।
दरअसल, जदयू का मानना है कि उसके लिए गठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी का एक हिस्सा है। यही कारण है कि नीतीश की पार्टी ने गठबंधन में अपने हिस्से की 17 सीट मांग ली है, शेष 23 में से आरजेडी के ऊपर है कि वो कांग्रेस या अन्य छोटे दलों (माले, सीपीआई) को कितनी सीट देती है।
क्या चार सीट पर मानेगी कांग्रेस
आरजेडी के नेता कांग्रेस के लिए चार सीट छोडऩा चाहते हैं। ये सीट भी ऐसी हैं जहां भाजपा मजबूत है। देखना यही है कि क्या कांग्रेस चार सीट पर मानेगी या नहीं।