ब्रिटिश युवक की भारतीय मूल के शख्स ने की हत्या तो जेडी वेंस ने निकाली भड़ास, भड़के यूके ने कहा अपनी हद में रहें

0

लंदन/वॉशिंगटन: ब्रिटेन में एक भारतीय युवक ने चाकूबाजी की जिसके बाद अमेरिका और यूके के बीच विवाद शुरू हो गया है। दरअसल यूके में विक्रम डिग्वा नाम के एक भारतीय नागरिक ने एक किशोर हेनरी नोवाक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने इसके लिए अवैध घुसपैठ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इस मामले को पश्चिम में ‘सभ्यता के पतन’ से जोड़ा है। लेकिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की निंदा की और कहा कि लोग ‘हमारे लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं’।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने चेतावनी दी कि ‘इस दुखद घटना का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल न किया जाए।’ जेडी वेंस ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था ‘हेनरी नोवाक की मौत ठीक वैसे ही हुई जैसे किसी सभ्यता की मौत होती है। उसे अकेला छोड़ दिया गया उन अधिकारियों ने हथकड़ी लगाई जिन्होंने न तो उस पर भरोसा किया और न ही उसकी परवाह की और उस पर ऐसे नफरत-आधारित अपराधों का आरोप लगाया गया जो उसने किए ही नहीं थे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here