लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में बवाल, भारतीय उच्चायोग बोला- असभ्यता स्वीकार नहीं करेंगे

0

लंदन: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन में उनकी भागीदारी वाले एक कार्यक्रम में बवाल हुआ है। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भारत में असहमति को लेकर चिंताओं और उनके हालिया “कॉकरोच” वाले बयान पर उनसे सवाल किए। इसके बाद कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। यह घटना 4 जून की बताई जा रही है, जब चीफ जस्टिस ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेशनल लॉ” पर भाषण दिया था।

CJI सूर्यकांत से क्या सवाल पूछा गया

इस कार्यक्रम में सवाल-जवाब के सेशन के दौरान, एक व्यक्ति ने CJI सूर्यकांत से भारत के लोकतांत्रिक रिकॉर्ड और असहमति के प्रति बढ़ती नफरत के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में उस व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “हम देश और विदेश के कई कानूनी जानकारों से सुन रहे हैं कि भारत में असहमति के प्रति बढ़ती नफरत को लेकर काफी चिंता है। और ऐसा लगता है कि यह नफरत माननीय जज साहब के भाषण में भी कुछ हद तक झलकती है और यह बात काफी चर्चा में रही है।”आयोजकों के दखल के बाद संभले हालात

एक और व्यक्ति ने CJI सूर्यकांत से 15 मई को कोर्ट में दिए गए उनके उस बयान के बारे में सवाल पूछना चाहा, जिसने बाद में भारत में काफी बहस छेड़ दी थी। मॉडरेटर ने बातचीत में दखल दिया और उन सवालों को लेने से मना कर दिया। मॉडरेटर ने कहा, “पूरे सम्मान के साथ, मैं उस सवाल को नहीं ले पाऊंगा क्योंकि यह विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेशनल लॉ से जुड़ा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here