भरवेली थाना क्षेत्र में उत्पात मचा रहे दो युवक गिरफ्तार

0

शासकीय स्कूल के पास गालीगलौज कर मचा रहे थे हंगामा
पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माने,हुई कार्यवाही
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।भरवेली थाना क्षेत्र में ग्राम गश्त के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज कर उत्पात मचा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक लोगों को गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस की समझाइश के बाद भी जब दोनों शांत नहीं हुए और मरने मारने पर उतारू हो गए तो पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भरवेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को ग्राम गश्त एवं जुर्म जरायम की पतासाजी के लिए आरक्षक मनीष सिंगरे के साथ पुलिस टीम रवाना हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास दो व्यक्ति आने जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए उत्पात मचा रहे हैं।सूचना पर आरक्षक गितेश परदेशी को तलब कर पुलिस टीम शासकीय वाहन से मौके पर पहुंची। वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी और दोनों युवक लोगों के साथ गाली गलौज कर हंगामा कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन वे समझाइश मानने को तैयार नहीं थे।पुलिस ने भी दोनों युवकों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गए। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस को आशंका थी कि यदि दोनों को तत्काल नहीं रोका गया तो कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को नाम-पता पूछकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कावरे पिता श्यामलाल कावरे 20 वर्ष वार्ड नंबर 14 पटेलवाड़ा भरवेली तथा कमलेश पानोरे पिता धन्नू पानोरे 19 वर्ष वार्ड नंबर 17 भरवेली निवासी के नाम से हुई।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया तथा गिरफ्तारी की सूचना त्रिशा कावरे को दी। इसके बाद गांव।मोहल्ले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया।जिसे माननीय एसडीएम न्यायालय, बालाघाट में प्रस्तुत किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here