यूपी बजट 2021 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया योगी सरकार का आखिरी बजट, सौगातों की बौछार, देखें वीडियो

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश का बजट विधानसभा में आज (22 फरवरी)  पेश किया गया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का आखिरी और पहला पेपर लेस बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। यूपी सरकार ने 5,50,270.78 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। 27,598.40 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं का ऐलान किया गया है। योगी सरकार का यह 5वां बजट है। योगी आदित्यनाथ 5वां बजट लाने वाले बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। यूपी सरकार ने 2021-22 के बजट में अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट ‘मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’ के लिए 101 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शायर मंजूर हाशमी की गजल के शेर ‘यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है’ के साथ बजट भाषण को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लंबे समय तक लॉकडाउन के कारण सरकार की राजस्व प्राप्तियां प्रभावित रहीं, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने प्रभावी वित्तीय अनुशासन लागू किया। कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का प्रवाह बना रहा और सार्थक कोशिशों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था फिर से गति पकड़ रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए किसानों को उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण एवं मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों से उन्हें सशक्त किया गया है। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सुनिश्चित कराया है। 

उत्तर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों को 12,3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है। सरकार ने किसानों के लिए 15,000 सोलर पंप की स्थापना का लक्ष्य तय किया है।https://www.youtube.com/embed/CU-jlSIETxA

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने हेतु सरकार सतत प्रयासरत है।  इसके लिए युवा खेल विकास एवं प्रोत्साहन योजना हेतु 8.55 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश के 12 अन्य जनपदों में मॉडल कैरियर सेंटर स्थापित किए जाने की योजना प्रस्तावित है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री ने कहा भूमि अधिग्रहण के लिए 7200 करोड़ रुपए, अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपए। जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपए। गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 7200 करोड़ रुपए। वाराणसी में पर्यटन के लिए 100 करोड़ रुपए। 

यूपी के वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के लिए 950 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अन्य मेडिकल कॉलेज के लिए 30 करोड़ रुपए। कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपए। डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के 32 करोड़ रुपए। पेयजल योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए, अमृत मिशन के लिए 2200 करोड़ रुपए, किसानों को सस्ते लोन के लिए 400 करोड़ रुपए। 

यूपी के वित्त मंत्री ने कहा कि श्रमिक विकास योजना के लिए 12 करोड़ रुपए, किसानों को मुफ्त पानी के लिए 600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बुनियादी ढ़ांचे के लिए 1075 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पूर्वांचल परियोजना के लिए 1107 करोड़ रुपए। कानपुर मेट्रो के लिए 597 करोड़ रुपए। प्रदेश की नहरों के लिए 700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संस्कृत स्कूलों के लिए फ्री मे छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी। गांव में स्टेडियम के 25 करोड़ रुपए, बीमा के लिए 600 करोड़ रुपए की व्यवस्था होगी। अधिकवक्ता चैंबर के लिए 20 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। आयुषमान योजना के लिए 1300 करोड़ रुपए दिये जाएंगे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पोषण अभियान के लिए 415 करोड़ रुपए दिये जाएंगे। कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। महिला शक्ति केंद्रों के लिए 32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्योदय योजना शुरू की गई। हर घर में जल, बिजली और बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। महिला सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि यह ऐतिहासिक बजट है। यूपी सरकार ने कई इतिहास रचे। 10 लाख 35 हजार राशन कार्ड जारी किए। कोरोना काल में 40 लाख श्रमिकों को घर लाए और 12 छात्रों घर लाए। मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here