रूपझर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे हत्याकांड का किया खुलासा

0

जिले के रूपझर पुलिस ने ग्राम बापुटोला मैं दर्शन सिंह की हत्या करने के आरोप में उसी के एक नाबालिग सहित दो बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों ने जमीन जायदाद के हिस्से को लेकर अपने पिता दर्शनसिंह की हत्या कर उसकी लाश ग्राम समीप श्मशान घाट में दफन कर दी थी ।

रूपझर पुलिस ने एक आरोपी आशीष कुमरे 19 वर्ष को बैहर की अदालत मैं पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है । नाबालिक बालक को बाल सुधार गृह सिवनी भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बापूटोला में दर्शन सिंह अपने परिवार के साथ रहता था जिसके परिवार में पत्नी सुभद्रा और दो बेटे हैं। दर्शन सिंह खेती किसानी करता था। बताया गया है कि 8 वर्ष पहले दर्शनसिंह नेअपनी पत्नी सुभद्रा और दो बेटों को घर से निकाल दिया था। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद सुभद्रा अपने दो बेटों को लेकर अपनी मां के पास कपूर टोला में रहती थी। बताया गया है कि दर्शन सिंह पत्नी और दोनों बेटों को खाना खर्चा नहीं देता था दोनों बेटों के पढ़ाई के लिए भी पैसे नहीं भिजवाता था।

इसी को लेकर दर्शन सिंह और उसके दोनों बेटों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों भाई घर से चले गए थे और दोनों भाई ने अपने पिता दर्शन सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था। रात्रि 9 बजे पुनः दोनों भाई बापू टोला पहुंचे। और दोनों भाई ने सो रहे अपने पिता दर्शन सिंह की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here