लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार गंगा आरती, हजारों लोग हुए शामिल, दिखा शानदार नजारा

0

लंदन: लंदन में टेम्स नदी के तट पर रविवार को पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन काफी बड़े स्तर पर हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। ‘टेम्स तट पर गंगा आरती : प्रकाश उत्सव’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन चिन्मय मिशन यूके ने टोटली टेम्स के वार्षिक उत्सव के सहयोग से किया। यह आयोजन चिन्मय मिशन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दुनियाभर में हो रहे कार्यक्रमों का हिस्सा है।

भारत में गंगा के तट पर होने वाली प्रसिद्ध आरती की परंपरा से प्रेरित इस आयोजन की परिकल्पना प्रकृति, ज्ञान और चेतना के जीवनदायी प्रवाह के प्रतीक के रूप में की गई। चिन्मय मिशन यूके की शिक्षिका ब्रह्मचारिणी श्रीप्रिया चैतन्य ने बताया कि पीढ़ियों से श्रद्धालु गंगा के तट पर दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना करते हुए जीवन को संवारने वाली दिव्य शक्तियों के लिए श्रद्धा दर्शाते आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here