वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे अपना दम, जिम्बाब्वे के खिलाफ थोड़ी देर में टॉस

0

IND vs ZIM लाइव स्कोर: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू हो रही है। जिम्बाब्वे दौरे पर मौजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम लगातार दो सीरीज हारने के बाद इस मैच में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान बनाए जाने के बाद अब तक टीम इंडिया ने एक भी टी20 मैच नहीं जीता है और उन पर लगातार दबाव बना हुआ है। जिम्बाब्वे बेशक कमजोर टीम मानी जाती रही है, लेकिन हाल में उसने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती है इसलिए भारतीय टीम को उसके खिलाफ भी सतर्क रहना होगा, खासतौर पर क्योंकि वे अपने ही घर में खेल रहे हैं। जिम्बाब्वे टी20 टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 14 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 11 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज जिम्बाब्वे में होने जा रही है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 12 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 9 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।

भारत टीम की फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे टीम की फुल स्क्वॉड
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काया, रिचर्ड नगारावा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, बेन करन, तफाद्जवा त्सिगा, न्यूमैन न्याम्हुरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here