शासकीय कमला नेहरू कन्या विद्यालय ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। कमला नेहरू शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय से १३ अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा एक विशाल और भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसमें हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज, मुख पर भारत माता के जयकारे और दिलों में देशभक्ति का जज्बा लिए छात्राएं सडक़ों पर निकलीं तो पूरा नगर तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया। रैली का शुभारंभ कमला नेहरू शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से हुआ। विद्यालय परिसर से भारत माता की जय वंदे मातरम और हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के नारे लगाये गये। जहाँ विद्यालय के शिक्षकों एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में अनुशासित पंक्तियों में बंधी छात्राएं जन जन को अपने अपने घरों पर तिरंगा फ हराने का संदेश दिया। स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर यह तिरंगा रैली नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों, चौक चौराहों और अंदरूनी गलियों से होकर जय स्तंभ चौक पहुंची। इसके पश्चात रैली अपने तय मार्ग से होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण पहुंची जहाँ इसका विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकायें सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here