Nia Sharma Celebrates Sawan Shivratri: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा सावन की शिवरात्री पर मंदिर पहुंचीं, जहां वह महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं। इससे जुड़ी फोटोज भी एक्ट्रेस ने साझा की हैं।Nia Sharma Celebrates Sawan Shivratri: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। निया शर्मा जिस भी शो में नजर आती हैं, धूम मचा देती हैं। निया शर्मा को आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में देखा गया था, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं इन दिनों निया शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। सावन की शिवरात्री के खास मौके पर निया शर्मा (Nia Sharma) महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं। हाल ही में उन्होंने शिवरात्री से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया शर्मा मंदिर पहुंचीं और शिवलिंग का जलाभिषेक करती दिखाई दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nia Sharma का इस हैंडसम हंक पर आया दिल, मालदीव में साथ बिताए पल; फोटोज शेयर कर लगाई रिश्ते पर मुहर?
निया शर्मा (Nia Sharma) की तस्वीरें देख फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। निया शर्मा ने तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वह सावन के सभी सोमवार मंदिर गई थीं। अपनी तस्वीरों में निया शर्मा पूजा करते, जलाभिषेक करते और भक्ति में लीन दिखाई दीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा, “सावन की शिवरात्री की ढेर सारी शुभकामनाएं। ओम नम: शिवाय! मम्मी ने बोला है श्रावण के 4 सोमवार मंदिर जाना है तो जाना है।” निया शर्मा की पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही महादेव के जयकारे भी लगाते नजर आए










































