भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 57 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट से जीत हालिस की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच से पहले संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की बात हो रही थी। सैमसन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। अब सुनील गावस्कर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा है कि जिस तरह से उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की, अगर उसी तरह से खेलते रहे तो कभी आउट नहीं होंगे।
संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के बाद पहली बार अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 विश्व कप फाइनल में 89 रन बनाने वाले सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में फेल हुए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे।







































