नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है और यह दो महीने के लो पर चला गया। इस कारण आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। स्पॉट गोल्ड 0.5% गिरावट के साथ $4,191.17 प्रति औंस पर आ गया। एक हफ्ते में इसमें 3.2% गिरावट आई है। इस साल सोना अपने पीक से 25 फीसदी गिर चुका है और 13 साल में अपने सबसे खराब प्रदर्शन की तरफ बढ़ रहा है।
सोने को लंबे समय से अनिश्चितता के समय में सेफ-हेवन एसेट माना जाता था लेकिन इस बार धारणा धराशाई हो गई। सोने की कीमत इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $5,586 के पीक पर पहुंच गई थी। लेकिन ईरान युद्ध के बीच इसमें 25% से ज्यादा गिरावट आई है। अगर सोने में इसी तरह गिरावट जारी रहती है, तो यह 2013 के बाद से सोने का सबसे खराब सालाना परफॉर्मेंस होगा। 13 साल पहले सोने की कीमत में 28% की गिरावट आई थी।










































