15 साल की बेटी के पेट में हुआ तेज दर्द, अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि वो गर्भवती है

0

देवास में 15 वर्षीय बालिका के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद स्वजन 15 वर्षीय बेटी को सोमवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्वजन को बताया कि नाबालिग गर्भवती है।

इसके कुछ समय बाद ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार सदमे में है। नाबालिग के साथ कथित रूप से हुई घटना को लेकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए हैंस्वजन के अनुसार बेटी सामान्य रूप से उनके साथ रहती थी और उसकी पढ़ाई भी जारी थी। हाल ही में उसने 9वीं कक्षा पास की थी और 10वीं में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। पिता ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद ही मिली। इससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।

आरोपित की तलाश और कार्रवाई की मांग

बेटी के साथ हुई घटना से आहत स्वजन ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पिता का कहना है कि उन्हें अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ यह सब कब और कैसे हुआ। उन्होंने पुलिस से आरोपित का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here