31 साल में पहली बार… सेंचुरियन में टूटा भारत का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, बांग्लादेश का शर्मनाक ‘सरेंडर’

0

सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश 91 रन पर सिमट गया। इसके चलते उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैचों की पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर रहा। बांग्लादेश ने 16 साल पुराने भारत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। साथ ही यह सेंचुरियन के मैदान पर किसी भी टीम का 31 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास की एक पारी का सबसे छोटा स्कोर रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम के इतिहास के पन्नों में 24 नवंबर 2026 की तारीख दर्ज हो गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 91 रन पर सिमट गई। यह सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले भारत ने इस मैदान पर पहली पारी के दौरान सबसे छोटा स्कोर बनाया था। बांग्लादेश द्वारा बनाया गया स्कोर सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड के 31 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी पारी का सबसे छोटा स्कोर भी रहा।

पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में भी धमाकेदार आगाज किया। बारिश के चलते चार घंटे की देरी हुए टॉस के बाद अफ्रीकी तेज गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की पहली पारी बिखर गई। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने तीन-तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की पूरी पारी को 33.3 ओवर में समेट दिया। बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। बांग्लादेश ने 6 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवाए। नमी वाली पिच का फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश की पारी को ताश के पत्तों की तरह बिखेर कर रख दिया।

टूटा भारत का रिकॉर्ड

बांग्लादेश ने सेंचुरियन ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के नाम था। साल 2010 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बोर्ड पर लगाए थे। वहीं, बांग्लादेश ने सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड के 31 साल के टेस्ट इतिहास में किसी भी पारी का सबसे छोटा स्कोर बनाया। बता दें कि सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच 1995 में खेला गया था। उस वक्त साउथ अफ्रीका के सामने इंग्लैंड की चुनौती थी।

सेंचुरियन में पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर-

रनमेहमान देशसाल
91बांग्लादेश2026
136भारत2010
180श्रीलंका2011
181पाकिस्तान2018
188न्यूजीलैंड2007

बांग्लादेश का 12वां सबसे छोटा स्कोर

वहीं, अगर बात करें टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के छोटे स्कोर की तो ये उनका 12वां सबसे छोटा स्कोर है। बांग्लादेश की टीम का सबसे छोटा स्टोर टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में आया था, जहां पूरी टीम 43 रनों पर सिमट गई थी। सेंचुरियन से पहले बांग्लादेश की टीम साल 2022 में डरबन में मात्र 53 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here