80 वां स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति में रंगा क्षेत्र

0

हर्षउल्लास के साथ जगह जगह किया गया ध्वजारोहण

वारासिवनी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ का पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय अशासकीय संस्थाओं व कार्यालयों में संस्था प्रमुखों के द्वारा प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण कर 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर में स्थित स्कुलों के छात्र छात्राओं में देश के स्वतंत्रता दिवस पर्व में उत्साह एवं उमंग जमकर दिखार्ई दिया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली और मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए यह प्रभात फेरी आंबेडकर चौक, गोलीबारी चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची। जिसके बाद यहां से छात्र छात्राओं का यह रैली मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनपद अध्यक्ष ने ली परेड़ की सलामी

नगर के वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उइके के मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल विधायक विवेक पटेल उपाध्यक्ष जनपद श्रीमती पुष्पा अमूले एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल जनपद सीईओ वंदना कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर शहिद दशराम फुलमारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया उइके के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से पहुंचे ग्रुप की परेड़ का निरीक्षण किया । तत्पश्चात अलग अलग ग्रप के एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट गाईड, रेंजर रोवर्स और रेडक्रास केडेट्स ने मार्च पास्ट कर विशेष सलूट किया। जहां पर मुख्य अतिथि श्रीमती माया उइके ने सलामी ली। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए आजादी के मूल्यों का बखान करते हुए देश की एकता अखंडता बनाए रखने की अपील की गई। जिसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी स्वागत कर उनके परिजनों को शाल श्रीफल भेंट की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक गण विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

तीन रंगों के गुब्बारों को छोड़ा

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने परेड़ सलामी के बाद आसमान में रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़ कर अमन शांति का संदेश दिया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रारंभ होने की अनुमति दी। रानी अवंती बाई स्टेडियम में सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों से पहुंचे छात्र छात्राओं और सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
80 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से पीटी का प्रदर्शन एवं स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। जिसमेंं पीटी में संदीपनि शासकीय टिहलीबाई उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम, आईडियल पब्लिक स्कूल वारासिवनी द्वितीय एवं इंदिरा मेमोरियल कान्वेंट स्कूल तृतीय रहा। वहीं नृत्य में कमला नहेरु शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रथम, संदीपनि शासकीय टिहलीबाई उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, केशव इंग्लिश स्कूल वारासिवनी तृतीय रहा। इसी तरह कैडेट्स सहित अन्य विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल प्रतिभाओं को अतिथियों के हस्ते पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र वितरित किये गये।

नपा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका परिषद में 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर समस्त पार्षदों और नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में प्रात: 7:30 बजे नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षदगण एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

नगर में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here