कीटनाशक के प्रभाव से एक किसान की मौत

0

खैरलांजी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटी निवासी किसान की कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। किसान अनंत राम लिल्हारे 10 अगस्त की सुबह 7:00 बजे अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव करने गया वहाँ उसपर उसका प्रभाव हो गया। मामले में वारासिवनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनन्तराम पिता गोसाई लिल्हारे 50 वर्ष घोटी निवासी तीन भाई है जो अलग-अलग अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। जिसमें मृतक का एक लड़का है जो पुणे में नौकरी करता है और वह खेती किसानी ग्राम में अपनी पत्नी के साथ रहकर करता था। जो 10 अगस्त को सुबह करीब 7 बजे खेत में खाद एवं दवा का छिड़काव करने के लिए गया हुआ था जो खेत में छिड़काव करने के बाद 10 बजे करीब घर में आया और चक्कर आ रहा है बताया। जिस पर परिवार के लोगों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती किया जहां पर उपचार के दौरान उसकी दोपहर करीब 1:30 बजे मृत्यु हो गई। जिसकी अस्पताल तहरीर पर पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

मृतक के भाई चैतराम लिल्हारे ने बताया कि मृतक उसका भाई अनंतराम लिल्हारे हैं जो सुबह 7:00 बजे खेत में खाद और दवा का छिड़काव करने के लिए गया था। जहां से 10:00 बजे आया और चक्कर आ रहा है बोलते हुए खटिया पर लेटा और वहां से गिर गया। जिस पर तत्काल निजी वाहन बुलाकर सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उपचार करते हुए करीब 1:30 बजे डॉक्टर ने मृत्यु होना बता दिया।

सहायक उपनिरीक्षक धनेश वल्के ने बताया कि थाने में सूचना मिली थी की अस्पताल में किसी की मृत्यु हो गई है जहां जाकर देखा गया तो अनंतराम लिल्हारे ग्राम घोटी थाना खैरलांजी की मृत्यु हो गई थी। जिसमें बताया गया कि वह खाद दवा का छिड़काव करने गया हुआ था जिसका प्रभाव होना प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक कार्यवाही कर जांच की जा रही है मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here