रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम अमई के हनुमान वाटिका चौराहा पर 10 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे बस और ट्रक की आपस मे भिंडत हो गई। जिसमे दोनों ड्रायवर की समझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यात्री वाहन में सवार कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की आना बताया जा रहा है तो वही बस चालक के सर पर चोट आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार चिखला से रामपायली को ओर यात्री वाहन आ रहा था वही खैरलांजी की ओर से ट्रक आ रहा था तभी अमई के हनुमान चौराहा पर दोनों की भिड़त हो गयी। इसमें अच्छी बात यह रही कि इस पूरे मामले में ड्रायवर ने दोनी वाहन का रास्ता बदलने का प्रयास किया जिससे दोनों वाहन एक दूसरे को चिपक कर घसीट कर आगे बढ़े। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया वरना बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। जिसमें घटना की जानकारी लगते ही रामपायली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और यात्री वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला घायलों को तत्काल सामुदायिक अस्पताल रामपायली में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जिसमें चार यात्री घायल बताए जा रहे हैं।










































