मवेशियों से अधिक दूध निकालने के नाम पर कैल्शियम बेचने वाले युवकों को कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में

0

कोतवाली पुलिस ने गर्रा से कुछ युवकों को मवेशियों से अधिक दूध उत्पादन करने के नाम पर कैल्शियम बेचने वाले कुछ युवकों को वेटरनरी दवाओं को बेचने वाले एम.आर की शिकायत पर कोतवाली थाने लाया गया है बताया जा रहा था कि कुछ महीनो से बाहर से आए इन युवकों के द्वारा जिले के भोले भाले किसानों को अधिक दूध उत्पादन के नाम पर केमिकल युक्त कैल्शियम की दवा बेची जा रही थी

मिली जानकारी अनुसार जिले में वेटरनरी दवाओं को बेचने वाले एम.आर ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की थी कि बीते कुछ महीनों से यूपी, बिहार से आए कुछ युवकों के द्वारा जिले के किसानों को अधिक दूध उत्पादन करने के नाम पर कैल्शियम की केमिकल युक्त दवाई बेची जा रही थी जिसे किसानों के मवेशी कैल्शियम युक्त दवा खाने से बीमार हो रहे थे और जब वेटरनरी दवाओं के एम.आर जिले के ग्रामीण अंचलों में जाकर वेटरनरी डॉक्टर से संपर्क कर रहे थे उस समय किसानों द्वारा इस प्रकार की घटना उनके समक्ष बताई जा रही थी, जिस पर सतत जिले के वेटरनरी एम.आर द्वारा इस प्रकार का कार्य करने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा था और उन्होंने पाया कि शहर से लगे गर्रा ग्राम पंचायत में बाहर से आकर कुछ युवक इस प्रकार का कार्य कर रहे थे और 70 रूपये की बिलिंग के कैल्शियम युक्त डब्बे को किसानों को 500 रूपये तक के दामों पर बेच रहे थे और इसकी शिकायत उनके द्वारा कोतवाली पुलिस में की गई और कोतवाली पुलिस द्वारा 11 अगस्त की देर शाम गर्रा से कुछ युवकों को लाया गया है जो कैल्शियम युक्त दवा वह बेच रहे थे

केमिकल युक्त कैल्शियम बेच रहे हैं – संकेत गोकुलपुरे
वेटरनरी दवाओं के एम.आर संकेत गोकुलपुरे द्वारा बताया गया कि वह वेटरिनरी दवाओं की एक कंपनी के एम.आर है और वह जिले भर में वेटरनरी दवाओं से संबंधित मेडिकल और डॉक्टर से संपर्क करते हैं और उन्हें जानकारी लगी की बाहर से कुछ युवकों के द्वारा आकर केमिकल युक्त कैल्शियम बेच रहे हैं जिससे किसानों के मवेशी बीमार हो रहे हैं और उन्हें दूध बढ़ाने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है और यह कैल्शियम पूरी तरह मिलावटी है और इससे किसी प्रकार का कोई फायदा ना होकर नुकसान ही किसानों को हो रहा है और यह लोग एक बार जिस गांव में चले जाते थे और वहां दवाओं को बेचने के बाद वह दोबारा नहीं जाते थे यह अधिकतर गांवों में जाकर जिनके घरों में दो से अधिक मवेशी दिखाई देते थे यह वहां जाकर उन किसानों से संपर्क करते थे और केमिकल युक्त दवाएं उन्हें बेचते थे, जबकि उनके पास जो दवाएं बेच रहे थे उनका किसी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और गलत तरीके से यहां पर दवाओं को बेच रहे थे जिसकी इनके द्वारा शिकायत कोतवाली थाने में की गई है

दूध बढ़ाने के स्थान पर मवेशी बीमार होते हैं – दीपक

वेटरनरी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव दीपक बताते हैं कि जब वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाते थे उस समय ग्रामीण क्षेत्र के वेटरनरी डॉक्टर और किसानों के द्वारा बताया जाने लगा कि कुछ युवकों के द्वारा आकर कुछ दबाए दी जाती है और कहा जाता है कि इससे मवेशियों का दूध बढ़ेगा किंतु दूध बढ़ने के स्थान पर मवेशी बीमार होते हैं और कुछ गांवों में दवाओं के दुष्प्रभाव से मवेशियों की मृत्यु भी हुई है जिसके बाद उन्होंने अपने संगठन में इसकी बात रखी और उनके बाद संगठन के द्वारा इन युवकों के द्वारा बेची जा रही दवाओं को लेकर पता किया गया तो पता चला कि यह वर्षों से साल के कुछ ही महीने जिले में आकर यह दवाई बेचते हैं और उसके बाद यह पुनः यहां से चले जाते हैं

पहचान और नाम सही नहीं बता रहे थे

एम.आर मुकेश ऐडे, सुमित भगत, भुनेश्वर बिसेन, राहुल गौतम सहित अन्य एम.आर साथियों द्वारा बताया गया कि यह लोग एक कैल्शियम युक्त डब्बे की बिलिंग 70 रूपये की करते थे और किसानों से 500 रूपये में देते थे और अभी इनके पास लगभग 70 से 80 डिब्बे दवाएं रखी हुई है जो लगभग 50,000 रूपये से अधिक की कीमत की है और जब चर्चा की गई थी तो कोई भी युवक अपनी पहचान और नाम सही नहीं बता रहे थे और यह महज जुलाई से लेकर दिसंबर तक के महीने में ही अधिक सक्रिय होते थे
अभी यह पूरा मामला जांच में है – प्रकाश वास्कले

इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले द्वारा अनौपचारिक चर्चा में बताया गया कि कुछ एम.आर के द्वारा शिकायत कोतवाली थाने में दी गई थी जिस पर पुलिस द्वारा गर्रा स्थित एक घर से कुछ युवकों को उठाकर लाया गया है साथ ही वह जो केमिकल युक्त कैल्शियम बेच रहे थे उनका भी सैंपल लाया गया है और अभी यह पूरा मामला जांच में है और युवकों से पूछताछ की जा रही है और जो कैल्शियम है उसे भी संबंधित विभाग के विशेषज्ञों से जांच करवाया जाएगा उसके बाद जो भी विधिवत कार्रवाई होगी वह की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here