नवदुर्गा उत्सव समिति में 40 क्विंटल के विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

0

वारासिवनी(पदमेश न्यूज)। नगर मे विजयदशमी पर्व के अवसर पर अपार जन समुदाय के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जगह-जगह लोगों ने अपने स्टाल लगाकर जनसमुदाय को भंडारा का वितरण किया। इस दौरान देखने में आया कि नगर में करीब एक दर्जन स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाता रहा। परंतु इसमें प्रमुख रूप से नवदुर्गा से समिति का भंडारा रहा जहाँ हजारों लोगों ने मां भगवती का प्रसाद ग्रहण किया।

सिविल क्लब में वितरित हुआ विशाल भण्डारा 

नगर के सिविल क्लब नवदुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में विधि-विधान से पूजन अर्चन कर मॉ जगदम्बे की प्रतिमा विराजित कर नवरात्र पर्व आस्थापूर्वक मनाया गया। जहां 11 अक्टूबर को हवन पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसके बाद 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व के अवसर पर समिति द्वारा विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित क्षेत्र से पहुंचे श्रध्दालुओं ने भण्डारा ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किये। विदित हो कि प्रतिवर्ष समिति के द्वारा मातारानी के भक्तों के लिये दशहरा पर्व में विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाता है जो इस वर्ष भी किया गया। जिसमे हजारों भक्तजनों ने भण्डारा रूपी महाप्रसादी ग्रहण कर माता-रानी का आर्शिवाद प्राप्त किये। इस दौरान 40 क्विंटल का भंडारा बनाया गया जो देर रात तक चलता रहा। जिसमे करीब 20000 से अधिक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नवदुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा सहित समिति पदाधिकारी के द्वारा लोगों को भंडारा वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here