जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।इंडियन कराटे संघ, और मप्र स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देशन रविवार को नगर के मुलना स्टेडियम कराटे हाल में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला कारपोरेशन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के कटंगी, तिरोड़ी, बालाघाट और वारासिवनी क्षेत्र सहित अन्य ब्लाकों से आए करीब 200 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।जहा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का देर शनिवार देर शाम समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से आए 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और तकनीकी कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खेलों के प्रति बढ़ रहा रुझान
आयोजको द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास जैसे गुण सीखते हैं। अभिभावकों और कोचों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयोजन के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

नेशनल प्रतियोगिता के लिए गया बालाघाट का नाम
गौरतलब है कि इसके पूर्व आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के 22 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया था।जहा मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर बालाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिले का नाम देशभर में रोशन किया। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है।आयोजको द्वारा बताया गया कि इंदौर प्रतियोगिता के बाद देहरादून में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता होनी है,जिसमें जिले के खिलाड़ियों का चयन होने की उन्हें पूरी उम्मीद है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी समय में राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होना है उसके लिए मध्य प्रदेश से बालाघाट का नाम गया है, यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सम्भवतः आगामी राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता बालाघाट में खेली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here