कौन हैं रुचि गुज्जर? PM मोदी से की ‘घूंघट प्रथा खत्म करने’ की मांग, Cannes में ओढ़नी से छुपाया चेहरा

0

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने हाल ही कान फिल्म फेस्टिवल (79th Cannes Film Festival) में शिरकत की और छा गईं। दरअसल, वह राजस्थानी लिबास पहने और घूंघट निकाले रेड कार्पेट पर नजर आईं, जिसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने सदियों पुरानी घूंघट की प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई, जो भारत के कई हिस्सों में अभी भी चली आ रही है। रचि गुज्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घूंघट प्रथा को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने का भी आग्रह किया ताकि महिलाओं की स्वतंत्रता और समानता को बढ़ावा मिल सके। इंटरनेट की दुनिया में रुचि गुज्जर के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है।

राजस्थान की रहने वालीं रुचि गुज्जर ने कान फिल्म फेस्टिवल से ग्लोबल इवेंट को फैशन के बजाय अहम सामाजिक मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इस्तेमाल किया। इस कारण हर कोई उनका मुरीद हो गया है। लोगों ने उनके निडर स्वभाव और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की है। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर रुचि गुज्जर कौन हैं?

रुचि गुज्जर बोलीं- पीएम मोदी घूंघट प्रथा को खत्म करें

Cannes के दौरान बातचीत में रुचि गुज्जर ने कहा, ‘घूंघट कभी भी महिलाओं की पहचान नहीं बनना चाहिए। समाज में महिलाओं को समान स्वतंत्रता, सम्मान और अवसर मिलने चाहिए। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए हमेशा साहसिक निर्णय लिए हैं, और मुझे उम्मीद है कि जबरन घूंघट प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।’

रुचि गुज्जर ने क्यों उठाया था घूंघट में जाने का कदम?

रुचि गुज्जर ने यह भी कहा कि उन्होंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं पहना, बल्कि विरोध के रूप में पहना। रुचि ने बताया था कि यह मुद्दा उनके लिए बेहद पर्सनल है क्योंकि अपने आसपास उन्होंने कई महिलाओं को देखा है, जो समाज की परंपराओं के नाम पर दबा दी जाती हैं और उन पर जबरन घूंघट प्रथा थोपी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here