भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग: किचन से शुरू हुई लपटें दो मंजिल तक पहुंचीं, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

0

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते रेस्टोरेंट की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अमले और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला।शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाना शुरू किया।

धुएं को समझा सामान्य, डेढ़ घंटे बाद दिखने लगीं लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे इमारत से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। चूंकि सुबह के वक्त रेस्टोरेंट के किचन में काम शुरू होता है, इसलिए शुरुआत में लोगों ने इसे रोजाना का सामान्य धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here