BJP जादुई आंकड़े से अब सिर्फ 6 MP दूर? परिसीमन बिल पास कराने के लिए TMC, शिवसेना (UBT) के बाद कहां से आएंगे सांसद

0

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद विपक्षी एकता जिस तरह से भंग हुई और टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) जैसी पार्टियों में भगदड़ मची, उससे परिसीमन के मुद्दे पर मोदी सरकार का हौसला बढ़ा है। एनडीए खेमे को पूरी उम्मीद है कि आने वाले मानसून सत्र में सरकार के पास संसद में वह जादुई आंकड़ा होगा, जिससे परिसीमन बिल के लिए दोनों सदनों में जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाई जा सकती है।

अगर बजट सत्र के दौरान परिसीमन विधेयक के दौरान सरकार की स्थिति की तुलना, मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों से करें तो निश्चित तौर पर संसद में यह काफी मजबूत हुई है। लेकिन, यह भी उतना ही सत्य है कि अभी भी मोदी सरकार के पास इस बिल को पास करवाने लायक जरूरी बहुमत नहीं है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि मोदी सरकार अब लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से कितनी दूर है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here