उम्मीद है यह सफल होगा; अमेरिका-ईरान डील पर BRICS एनएसए बैठक में क्या बोले अजीत डोभाल

0

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा लगा है। दरअसल, आज भारत की राजधानी में 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ों की बैठक है। इस मीटिंग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत, अमेरिका और ईरान के बीच हुए MOU का स्वागत करता है।

सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी

एनएसए डोभाल ने आगे कहा कि हमें इस मामले में सावधानी के साथ उम्मीद है और हमें आशा है कि यह सफल होगा। इससे ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी। होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। इससे सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी और उर्वरक व रसायन जैसे क्षेत्रों में कई तरह की कमी को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही, इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों को मिलने वाली आवाजाही की आजादी से संभवतः हमारी आर्थिक समृद्धि में भी काफी सुधार होगा।दुनिया में हमारी एक खास भूमिका

अजीत डोभाल ने कहा कि हम अलग-अलग महाद्वीपों और इलाकों से यहां आए हैं और यह एक ऐसा समूह है, जिसमें हम अपने साथ बहुत अलग-अलग तरह के अनुभव लेकर आते हैं। इस दुनिया में हमारी एक बहुत खास भूमिका है। एक ऐसी दुनिया जो उथल-पुथल से गुजर रही है, जो बदल रही है, और जिसमें शायद झगड़ों को सुलझाने के तरीके कमजोर पड़ रहे हैं। एक समूह के तौर पर हम क्या भूमिका निभा सकते हैं, इस पर विचार करना हमारे लिए जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here