ब्लॉक मरार माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेघावियों का हुआ सम्मान

0

लालबर्रा । नगर मुख्यालय के सिवनी हाईवे मार्ग पर स्थित लॉन में २८ जून को ब्लॉक मरार माली समाज के तत्वाधान में भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के उन होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। यहां कार्यक्रम ब्लॉक मरार माली समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ /जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई के छायाचित्र के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया/ जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का समाज के युवाओं और वरिष्ठों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। वही सामाजिक पदाधिकारी समारोह को संबोधित करते हुए मंच पर उपस्थित कनिष्ठ व वरिष्ठ समाजसेवियों, संरक्षकों और पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “यदि बच्चे पूरे मन और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें और अपना एक निश्चित लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें, तो उन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जिसके बल पर ऊंचे से ऊंचे पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here