नीट पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला,

0

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को बालाघाट में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक यश घनघोरिया विशेष रूप से शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और परीक्षा प्रणाली में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। प्रदर्शन के दौरान केवल नीट पेपर लीक ही नहीं, बल्कि किसानों को खाद की कमी, बिजली संकट, बढ़ती महंगाई, युवाओं को रोजगार, लाड़ली बहना योजना और आदिवासियों की जमीनों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। हालांकि निर्धारित समय पर शुरू होने वाला आंदोलन देरी से प्रारंभ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और विधायक अनुभा मुंजारे के देर से पहुंचने के कारण कार्यक्रम तय समय से काफी बाद शुरू हो सका। आंदोलन स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम रही, जिसके चलते प्रदर्शन स्थल पर लगाई गई कई कुर्सियां खाली नजर आईं। कार्यक्रम में विधायक अनुभा मुंजारे और विवेक पटेल शामिल हुए, जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक संजय उईके तथा वरिष्ठ नेता मधु भगत की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here