एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ कैंप में डोप कंट्रोल अधिकारियों ने दीपांशु का सैंपल लिया था। इसके बाद नेशनल डोप टेस्टिंग लैबोरेटरी (NDTL) में सैंपल की जांच की गई, जिसमें दीपांशु पॉजिटिव पाए गए। डोपिंग का यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि दीपांशु का यह दूसरा अपराध है। इससे पहले भी उसे इसी प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल के कारण डोपिंग उल्लंघन के लिए तीन साल का बैन झेलना पड़ा थास्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय कुश्ती को डोपिंग के मामले में झटका लगा है। ग्रीको-रोमन पहलवान दीपांशु को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। दीपांशु डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए।
130 किग्रा कैटेगरी में हिस्सा लेने वाले दीपांशु ने लखनऊ में एशियाई खेलों के लिए सिलेक्शन ट्रायल जीता था और वे इस बड़े कॉन्टिनेंटल इवेंट के लिए देश की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण उन्हें नेशनल कैंप और टीम से हटा दिया गया है।
रोनक को टीम में मिली जगह
उनकी जगह अब रोनक दहिया, जो ट्रायल्स में दीपांशु से हार गए थे, को अब 130kg कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है। रोनक को पहले रिजर्व के रूप में चुना गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ कैंप में डोप कंट्रोल अधिकारियों ने दीपांशु का सैंपल लिया था। इसके बाद नेशनल डोप टेस्टिंग लैबोरेटरी (NDTL) में सैंपल की जांच की गई, जिसमें वह फेल हो गए।पहले लग चुका है बैन
डोपिंग का यह ताजा मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि यह दीपांशु का दूसरा अपराध है। इससे पहले भी उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल के कारण डोपिंग उल्लंघन के लिए तीन साल का बैन झेलना पड़ा था। वह 2025 में कॉम्पिटिशन में लौटे और फिर नेशनल कैंप में जगह बनाई। बार-बार नियम तोड़ने वाले खिलाड़ी के तौर पर, दीपांशु पर आठ साल तक का लंबा बैन लग सकता है, जिससे उसका करियर खतरे में पड़ सकता है।
वेटलिफ्टर्स भी जद में
इस बीच, रोनक ने मुख्य गेम्स स्क्वाड के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह ट्रेनिंग-कम-एक्सपोजर ट्रिप के लिए ग्रीको-रोमन टीम के दूसरे सदस्यों के साथ उज्बेकिस्तान जाएंगे। डोपिंग का यह नया झटका ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुने गए भारतीय वेटलिफ्टर्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के ठीक बाद आया है। गेम्स से पहले प्रतिबंधित पदार्थों के लिए पॉजिटिव पाए गए चार लिफ्टर्स में से तीन ने अपना उल्लंघन मान लिया है और तीन से चार साल तक का बैन स्वीकार कर लिया है। उनके सस्पेंशन से एशियन गेम्स की उनकी उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।










































