: जिंसी क्षेत्र के रहवासी आज भी अधूरी सड़क की कैद में हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि 15 अगस्त से पहले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सड़क अभी भी अधूरी है। वाहन आसपास की गलियों में गुत्थम-गुत्था हो रहे है।
करीब एक पखवाड़े पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने इस सड़क का निरीक्षण करने के बाद एजेंसी को काम में तेजी लाने और 15 अगस्त तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस क्षेत्र में मास्टर प्लान की दो अन्य सड़कों का काम भी चल रहा है। ये सड़कें भी अधूरी हैं। रहवासी परेशान हो रहे हैं।









































