बीरभूम जिले के सूरी में स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जिला कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर असित बनर्जी (Asish Banerjee) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।Asish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बीरभूम जिले के सूरी में स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जिला कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर असित बनर्जी (Asish Banerjee) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माने जाते थे।
असित बनर्जी का शव मिलने से हड़कंप
रविवार को बीरभूम जिले के सूरी स्थित TMC पार्टी कार्यालय में असित बनर्जी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब कार्यालय में उन्हें अचेत अवस्था में पाया, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अनुसार, मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की सही वजह सामने आ सके।
पुलिस कथित सुसाइड नोट की जांच कर रही है
सूत्रों के मुताबिक, उनकी मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस कथित आत्महत्या नोट की जांच कर रही है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता बनर्जी ने 2001 से 2026 तक लगातार रामपुरहाट विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। वे विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे और ममता बनर्जी सरकार में स्कूल शिक्षा और कृषि सहित कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में रामपुरहाट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के ध्रुवा साहा से 24,000 से अधिक वोटों से हार गए।









































