नई दिल्ली: भारत के गोल्ड लोन बाजार में बड़ी कंपनियों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। टाटा कैपिटल, गोदरेज कैपिटल और आदित्य बिरला कैपिटल जैसे बड़े वित्तीय समूह अब गोल्ड लोन कारोबार को केवल एक छोटे या क्षेत्रीय कारोबार के तौर पर नहीं देख रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में इन कंपनियों के उठाए कदम बताते हैं कि गोल्ड लोन सेक्टर में एक बड़ा रणनीतिक बदलाव हो रहा है।
पिछले कुछ ही हफ्तों में टाटा कैपिटल ने केरल की योगलोन्स कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं गोदरेज कैपिटल ने कनकादुर्गा फाइनेंस के गोल्ड लोन बिजनेस का अधिग्रहण किया है। इनके अलावा आदित्य बिरला कैपिटल ने 1000 ब्रांचों के साथ नया गोल्ड लोन वर्टिकल बनाने की घोषणा की है।










































