25 की उम्र में ₹65 हजार और 60 के बाद 1.77 लाख, उम्र के साथ बढ़ा इलाज का खर्च, मुंबई सबसे महंगा

0

नई दिल्ली: भारत में उम्र बढ़ने के साथ अस्पतालों में इलाज का खर्च तेजी से बढ़ता जा रहा है। पॉलिसीबाजार के 2021 से 2026 के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, 25 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए औसत हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम 65,124 रुपये रहा, जबकि 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह बढ़कर 1.77 लाख रुपये हो गया। यानी उम्र बढ़ने के साथ औसत अस्पताल खर्च करीब 2.7 गुना तक बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा क्लेम 26 से 45 साल के लोगों का रहा। हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में मुंबई सबसे महंगा शहर रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि बुजुर्गों में इलाज का औसत खर्च ज्यादा है, लेकिन कुल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी कामकाजी उम्र के लोगों की है। विश्लेषण में 26-45 साल की उम्र के लोगों की हिस्सेदारी कुल क्लेम में 56% से अधिक रही। इस आयु वर्ग में मातृत्व से जुड़े अस्पताल में भर्ती होने, दुर्घटनाओं, नियोजित सर्जरी और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के कारण क्लेम की संख्या अधिक रही।

उम्र के हिसाब से बीमारियों का बदलता पैटर्न

युवा वर्ग (25 वर्ष से कम): इंफेक्शन, चोट और मैटरनिटी से जुड़े मामलों के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं।

बुजुर्ग वर्ग (60+ वर्ष): हृदय रोग, कैंसर, किडनी की गंभीर बीमारियों और क्रोनिक स्थितियों से जूझते हैं, जिनमें विशेष सर्जरी और लंबे समय तक अस्पताल में रुकना पड़ता है।

गंभीर बीमारियों का भारी वित्तीय बोझ

क्रोनिक बीमारियां

  • क्रोनिक बीमारियों का औसत क्लेम 2.66 लाख रुपये रहा, जो गैर-क्रोनिक बीमारियों के 64,927 रुपये के औसत क्लेम से 4 गुना से भी ज्यादा है।
  • कुल क्लेम की संख्या में इनकी हिस्सेदारी 27% थी, लेकिन कुल क्लेम राशि में यह 42% रही।

कैंसर और दिल की बीमारियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here