सनातन स्वाभिमान यात्रा’: 20 अक्टूबर से दिग्विजय सिंह करेंगे पदयात्रा, उज्जैन से जाएंगे अयोध्या, कहा- मैं चंदे में लूट से दुखी हूं

0

Sanatan Swabhiman Yatra: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे। इसकी शुरुआत उज्जैन से होगी और वह अयोध्या तक जाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा है कि यह यात्रा किसी पार्टी के विरोध और समर्थन में नहीं है। धर्म में पारदर्शिता को लेकर हैभोपाल: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अब सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे। वह 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन से अपनी यात्रा की शुरुआत उज्जैन से करेंगे और अयोध्या जाएंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे चढ़ावे और चंदे की चोरी हुई है। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।गैरराजनैतिक है यह यात्रा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से गैरराजनीतिक है। हम शिवधाम से रामधाम तक जाएंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि अगर लोग हमारी बातों से सहमत हैं तो वह हमारी यात्रा में शामिल है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं है। बल्कि धर्म के नाम पर पारदर्शिता को लेकर है।

यात्रा से जुड़ने के लिए लोग गुगल फॉर्म भरें

पूर्व सीएम ने कहा कि यह यात्रा सत्य-श्रद्धा की रक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने यात्रा से जुड़ने को इच्छुक लोगों के लिए गूगल फॉर्म भी जारी किया है।वैचारिक मतभेदों के बावजूद शिला पूजन में हिस्सा लिया

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम करोड़ों सनातनियों की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौर को याद करते हुए कहा कि 1988-89 में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू किए गए राम शिला पूजन अभियान में वैचारिक मतभेदों के बावजूद उन्होंने भी हिस्सा लिया था और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दिया था।चंदे और चढ़ावे का दुरुपयोग किया गया

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चंदे और चढ़ावे का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में करोड़ों रुपये के घपले की बात सामने आई है। चंदे और चढ़ावे के धन से निजी संपत्तियां और वाहन खरीदे जाने जैसे प्रकरण सामने आए हैं।हम नहीं करेंगे बर्दाश्त

पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी आस्था के बिंदु और हमारी चढ़ोत्तरी को लूटा गया है, इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए गठित ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर भी चढ़ावे की लूट में शामिल हैं और पूरी सरकार चम्पत राय को बचाने में लगी हुई है।

दशहरा के दिन यात्रा की शुरुआत

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और इसी भावना को लेकर उन्होंने शिवधाम (उज्जैन) से रामधाम (अयोध्या) तक सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा का ध्येय वाक्य होगा यतो धर्मस्ततो जयः। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी और इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या दल का विरोध करना नहीं, बल्कि धर्म और आस्था के नाम पर कथित भ्रष्टाचार एवं लूट के खिलाफ जनजागरण करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here