वार्ड क्रमांक 24 में 55.37 लाख रुपये के सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
बालाघाट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बालाघाट में स्वच्छता, पौधारोपण, जनसेवा और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम सांसद भारती पारधी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम बिसेन एवं नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों के साथ हनुमान चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बैहर चौकी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोती गार्डन के आसपास तथा रामा बापू मार्ग पर विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 51 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर बालाघाट को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता प्रहरियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया।
इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 24 में कुल 55 लाख 37 हजार 71 रुपये की लागत के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें इंदिरा नगर में छोटू नेवारे के घर से विक्की राऊत के घर तक तथा श्यामलाल चौरे के घर से सुकाजी डोंगरे होते हुए शेख जमीर के घर तक 470 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण शामिल है, जिसकी लागत 28 लाख 16 हजार 337 रुपये है। इसी प्रकार सुरभि नगर में स्वर्गीय नरेंद्र आमाडारे के घर से शंभू तिवारी के मकान तक एवं मनोज बंशकार के घर से दिनेश वासिनिक के घर तक 600 मीटर लंबी आरसीसी नाली का निर्माण 27 लाख 20 हजार 734 रुपये की लागत से किया जाएगा।
सांसद भारती पारधी ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी स्वच्छता अभियान से जुड़कर गांधीजी के संकल्प को साकार कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा, स्वच्छता और विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है। वार्ड क्रमांक 24 में प्रारंभ किए जा रहे ये विकास कार्य क्षेत्र की जनता को समर्पित हैं।
पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने कहा कि स्वच्छता, पौधारोपण और जनसेवा एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर के सभी 33 वार्डों में समानता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 24 में बड़ी संख्या में जरूरतमंद एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राही निवास करते हैं। यहां 300 से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। जिन पात्र परिवारों को अभी आवास मिलना शेष है, उन्हें पट्टा दिलाने और आवास योजना से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन भूमि अथवा सिंचाई विभाग की भूमि पर निवासरत पात्र परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों के समक्ष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड में लगभग 25 से 30 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के कारण रुक गया था। नगर पालिका परिषद ने हितग्राहियों की सुरक्षा और उनके आवास पूर्ण कराने के लिए निकाय निधि से लगभग 20 लाख रुपये खर्च कर विद्युत लाइन को स्थानांतरित कराया। इसके बाद हितग्राहियों को योजना की संपूर्ण राशि उपलब्ध कराकर उनके आवासों का निर्माण पूर्ण कराया गया। भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि रविवार, 4 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से नगर पालिका परिषद परिसर में सभी संबंधित शासकीय विभागों की सहभागिता से वृहद जनसेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान, योजनाओं की जानकारी तथा पात्रतानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो पात्र नागरिक किसी कारणवश योजनाओं क










































