एशियन गेम्स में दो गोल्ड जीतने पर BCCI सचिव का बड़ा बयान- भारत बना व्हाइट बॉल क्रिकेट में सुपरपावर

0

Asian Games Cricket Gold: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में भारत का डबल गोल्ड पूरा हो गया है। मेन्स क्रिकेट के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर वुमेंस टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था।sian Games Cricket Gold: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। जापान के निशिन में खेले गए मेन्स क्रिकेट के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही क्रिकेट में भारत का डबल गोल्ड पूरा हो गया है। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर वुमेंस टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था।

BCCI सचिव ने की भारतीय टीम की तारीफ

इस ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम की जमकर तारीफ की है। ANI से बात करते हुए सैकिया ने कहा, “बहुत शानदार। भारत अब वर्ल्ड व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सुपरपावर बन गया है। हम हर टूर्नामेंट जीत रहे हैं। एक तरफ हमारी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे खेल रही है और दूसरी तरफ एशियन गेम्स में भी। यह दिखाता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में हमारा रिजर्व बेंच कितना मजबूत है।” सैकिया ने कहा कि एशिया कप में मेन्स और वुमेंस दोनों टाइटल जीतने के बाद अब एशियन गेम्स में भी दोनों गोल्ड जीतना हमारे दबदबे को दिखाता है। उन्होंने कहा, “सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को जीत का पूरा श्रेय जाता है, इसने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।”

भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी

फाइनल की बात करें तो भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। ईशान किशन ने 20 और श्रेयस अय्यर ने 21 रन बनाए। आखिर में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन जड़े और शिवम दुबे के साथ 62 रनों की साझेदारी कर भारत को 6 विकेट पर 211 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और 39 रन पर 3 विकेट खोकर लड़खड़ाती नजर आई। हालांकि, बाद में हसन नवाज ने 51 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 96 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर कुछ समय के लिए भारत को डराया, लेकिन अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान को 192/6 पर रोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here