पाकिस्तान ने Fatah-IV क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, पीएम शहबाज और मुनीर ने दी बधाई; जानिए क्या हैं इस मिसाइल की खासियतें

0

Pakistan Fatah IV Extended Range Cruise Missile: पाकिस्तान ने स्वदेशी Fatah-IV ग्राउंड-लॉन्च क्रूज मिसाइल के एक्सटेंडेड-रेंज वेरिएंट का सफल परीक्षण किया। ISPR ने मिसाइल की उच्च सटीकता और उन्नत नेविगेशन सिस्टम की पुष्टि की।Fatah 4 Missile Test Launch ISPR October 2026: पाकिस्तान की सेना ने अपनी रक्षा क्षमताओं में इजाफा करते हुए स्वदेशी रूप से विकसित ‘फतह-IV’ (Fatah-IV) ग्राउंड-लॉन्च क्रूज मिसाइल के विस्तारित दूरी (Extended-range) वाले नए वेरिएंट का सफल परीक्षण किया है। मंगलवार को पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने उच्च सटीकता और मारक क्षमता के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। इस परीक्षण को देखने के लिए पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और रक्षा इंजीनियर मौके पर मौजूद थे।

उन्नत एवियोनिक्स और रडार से बचने की क्षमता

ISPR के मुताबिक, Fatah-IV मिसाइल प्रणाली में अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक नेविगेशनल सिस्टम शामिल किए गए हैं:सटीक निशाना व नेविगेशन: मिसाइल उन्नत एवियोनिक्स (Advanced Avionics) और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेविगेशनल एड्स से लैस है, जिससे यह लंबी दूरी पर स्थित दुश्मन के ठिकानों को अचूक सटीकता से तबाह कर सकती है।तकनीकी सुधार: इस उड़ान परीक्षण में मिसाइल के नए सब-सिस्टम्स के अतिरिक्त तकनीकी मानकों, निशाना साधने की सटीकता और दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से बचने की क्षमता का सत्यापन किया गया।

कम ऊंचाई पर उड़ान: फतह-4 एक पारंपरिक क्रूज मिसाइल है जो आर्मी रॉकेट फोर्स कमान (Army Rocket Force Command) के अधीन आती है। यह दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस से बचने के लिए महज 50 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है।राष्ट्रपति, पीएम और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने दी बधाई

मिसाइल परीक्षण की सफलता पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख व चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर और सभी सेवाओं के प्रमुखों ने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सेना को बधाई दी। उन्होंने देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में योगदान देने वाले सभी तकनीकी विशेषज्ञों के समर्पण की सराहना की।इसके अलावा पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी देश को बधाई देते हुए कहा कि Fatah-IV का यह सफल परीक्षण रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

Fatah मिसाइल सीरीज और रेंज से जुड़े मुख्य तथ्य

बेस मॉडल की क्षमता: फतह-4 मिसाइल के बेस वर्जन की रेंज 750 किलोमीटर तक बताई जाती है, जो 5 मीटर की सटीकता के साथ लक्ष्य पर हमला कर सकती है।

रेंज का सस्पेंस: सेना ने पुष्टि की है कि नया वेरिएंट अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी नई रेंज का खुलासा नहीं किया गया है।

मई और सितंबर में भी हुए थे टेस्ट: इससे पहले मई में आर्मी रॉकेट फोर्स कमान ने फतह-IV का परीक्षण किया था। वहीं सितंबर 2025 में भी पाकिस्तान सेना ने 750 किलोमीटर की सीमा वाले फतह-IV क्रूज मिसाइल का प्रशिक्षण परीक्षण आयोजित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here