Shah Rukh Khan के लिए विक्रांत मैसी ने मंच पर किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया दोनों का VIDEO

0

Shah Rukh Khan-Vikrant Massey Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने साथी स्टार्स के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जिसकी चर्चा होने लगती है। हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में भी शाहरुख का एक ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में उनके साथ एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी मौजूद थे। दोनों कलाकारों की मुलाकात उस समय हुई, जब एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) ने उन्हें मंच पर बुलाया। मंच पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच एक छोटा-सा पल कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान विक्रांत ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और शाहरुख का भी दिल जीत लिया।

TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Kaaliya: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी धर्मा की माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, पहली झलक देख कांप जाएगी रूह

विक्रांत ने मंच पर शाहरुख की ऐसे की मदद

एक्टर शाहरुख खान और विक्रांत मैसी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक वीडियो है। वीडियो में एक ऐसा पल कैद हो गया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। ये वाकया 21 नवंबर को मुंबई में हुए कार्यक्रम का है। बोमन ईरानी ने शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मंच पर बुलाया था। दोनों कलाकार वहां मौजूद लोगों से बात करने की तैयारी कर रहे थे। तभी विक्रांत की नजर शाहरुख की पैंट पर गई। दरअसल, शाहरुख की पैंट का कपड़ा उनके जूते के आसपास फंस गया था। ये देखते ही विक्रांत ने बिना देर किए नीचे झुककर उनकी पैंट का कपड़ा ठीक कर दिया। विक्रांत के इस छोटे से जेस्चर पर शाहरुख खान ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने विक्रांत को एक हाथ से गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाई।

14 दिसंबर को रिलीज हो सकता है ‘किंग’ का ट्रेलर

इस बीच शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इसके ट्रेलर को 14 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here