Sameera Reddy को अनिल कपूर ने दी थी ‘बेवकूफ’ बनने की सलाह, एक्टर की एडवाइस ने बदली किस्मत

0

Sameera Reddy Speak on Race Movie: फिल्मों में काम करते हुए कलाकारों को कई बार ऐसे एक्सपीरियंस होते हैं, जो सालों बाद भी याद रहते हैं। समीरा रेड्डी ने भी अपने करियर का एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है।

Sameera Reddy Speak on Race Movie: बॉलीवुड में अपने लंबे करियर के दौरान समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने कई तरह के रोल निभाए हैं। उन्होंने ‘मुसाफिर’ (Musafir), ‘रेस’ (Race) और ‘मैंने दिल तुझको दिया’ (Maine Dil Tujhko Diya) जैसी फिल्मों में काम किया। अब एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए फिल्म ‘रेस’ की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर (Anil Kapoor) से मिली एक ऐसी सलाह के बारे में बताया, जो उन्हें आज भी याद है। अनिल कपूर उस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की रोल निभा रहे थे, जबकि समीरा उनके साथ काम करने वाली असिस्टेंट के किरदार में थीं।

अनिल कपूर ने समीरा रेड्डी को दी थी ये सलाह

News18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में समीरा रेड्डी ने बताया कि फिल्म रेस (Race) की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने उन्हें अपने किरदार को लेकर एक खास सलाह दी थी। अनिल ने उनसे कहा था, ‘जितना बेवकूफ बनकर एक्टिंग करोगी, उतना ही अच्छा होगा।’ दरअसल, फिल्म में समीरा का किरदार अनिल कपूर के किरदार के साथ जुड़ा हुआ था। अनिल एक जासूस का रोल में थे और समीरा उनकी मदद करती थीं। उनके किरदार के कई सवाल और हरकतें ऐसी थीं, जिन्हें जानबूझकर थोड़ा अजीब और मजेदार रखा गया था। ऐसे में अनिल की सलाह ने समीरा को अपने किरदार का अंदाज समझने में मदद की। वो आगे कहती हैं, “लोग कहते थे, ‘वाह समीरा, तुम ‘रेस’ में हो!’ उस फिल्म में मेरे हाथ में गन्ना था और मैं डबल मीनिंग वाले जोक्स कर रही थी। आम दर्शकों को यह बहुत पसंद आया। आपको ईमानदारी से समझना होगा कि क्या बिकता है। फिर या तो ऐसा करके मशहूर होने में खुश रहिए या फिर उस दूसरी दुनिया में जाने की कोशिश कीजिए, जहां आप कुछ बेहतर करना चाहते हैं। मुझे ऐसा मौका बहुत कम मिला, सिवाय साउथ की फिल्मों के।”

सोशल मीडिया ने दी अपनी मर्जी से काम करने की आजादी

समीरा रेड्डी का कहना है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने से उन्हें क्रिएटिव कंट्रोल मिला है। अब वो तय कर सकती हैं कि उन्हें क्या दिखाना है और किस तरह से खुद को लोगों के सामने पेश करना है। फिल्मों में जहां कई बार कलाकारों को मेकर्स की पसंद के मुताबिक चलना पड़ता है, वहीं सोशल मीडिया पर समीरा को अपनी शर्तों पर काम करने का मौका मिला है। एक्ट्रेस अब अपनी बेबाक बातों और असल जिंदगी से जुड़े पोस्ट के जरिए भी लोगों से जुड़ी रहती हैं। समीरा रेड्डी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here