‘Ramayana’ में साई पल्लवी को देख निराश हुईं Tanishaa Mukerji, रणबीर-यश के लिए कही ये बात

0

Tanishaa Mukerji Reviews Ramayana: तनिषा मुखर्जी ने ‘रामायण’ देखने के बाद रणबीर कपूर और यश के किरदार की जमकर तारीफ की। तनिषा के मुताबिक माता सीता के रोल में साई पल्लवी उन्हें खास नहीं लगी हैं।

Tanishaa Mukerji Reviews Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में पहुंचे हुए 20 दिन हो गए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने ‘रामायण’ को देखने के बाद शानदार रिव्यू दिए। ऐसे में अब तनिषा मुखर्जी ने भी ‘रामायण’ को देखने के बाद रणबीर-यश के किरदार की जमकर तारीफ की लेकिन साई पल्लवी को सीता के किरदार के लिए मिसकास्ट बताया है।

(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:‘मुझे धमकियां मिल रही हैं…’, Avinash Mishra-Eisha Singh के ब्रेकअप पर Orry ने तोड़ी चुप्पी)

‘सीता’ के रोल में साई पल्लवी नहीं आईं तनिषा मुखर्जी को पसंद

तनिषा मुखर्जी ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया। इस पोस्ट में उन्होंने रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए भगवान राम के किरदार की जमकर तारीफ की। तनिषा ने आगे कहा कि ‘एनिमल’ में उनकी अदाकारी देखने के बाद उन्हें लगा था वो अभिनेता को भगवान राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पाएंगी। लेकिन वो कदम परफेक्ट साबित हुए।

तनिषा ने आगे कहा कि साई पल्लवी अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन माता सीता के किरदार में वह सही साबित नहीं हुई हैं। इसके अलावा तनिषा ने फिल्म में विजुअल्स को भी शानदार बताया है। यश को लेकर तनिषा ने कहा कि यश उम्मीद से बढ़कर लगे हैं। अपने किरदार में एकदम परफेक्ट हैं। उनके अनुसार, राम और रावण के बीच की टक्कर फिल्म को और भी दिलचस्प बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here