दुनियाभर के बाजारों में कोहराम, लेकिन Sensex-Nifty में तूफानी तेजी, आखिर क्यों?

0

Sensex-Nifty में 1 महीने में करीब 14% की तेजी दिखाई है। जबकि, इस दौरान नैस्डेक, कोस्पी और निक्केई जैसे ग्लोबल इंडेक्स 4 से 14% तक लुढ़क चुके हैं। आखिर अचानक भारतीय बाजार में ये तूफानी तेजी क्यों आई?

Global Market Vs Sensex-Nifty : जब अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों के शेयर बाजार आसमान छू रहे थे, तो भारतीय बाजार को ‘सफेद हाथी’ कहा जा रहा था। महंगा क्रूड, कमजोर रुपया, बेहिसाब वैल्यूएशन और घटती कमाई को इस हाथी के ऊपर बोझ बताया जा रहा था। लेकिन, अब उदय कोटक की बात अब सही साबित हो रही है कि “जब हाथी नाचता है, तो सबको उसके लिए जगह बनानी पड़ती है।”

पिछले 1 महीने में जहां Nifty-Sensex में करीब 14% की तेजी आई है। वहीं, न्यूयॉर्क से टोक्यो और सियोल से शंघाई तक बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। Nifty बुधवार 25 नवंबर को 25,942.70 तक पहुंच गया। इस तरह पिछले करीब 1 महीने में 13.92% यानी 3168 अंक की रैली की है। इसी तरह, सेंसेक्स आज 84,327.34 अंक तक पहुंच गया और एक महीने में 10,744.19 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 14.60% उछला है।

जब हाथी नाचा तो सबने दी जगह

उदय कोटक ने हाथी के नाचने की बात असल में Nividi में जेनसेन हुआंग की वापसी को लेकर कही थी। कोटक का तर्क था कि यह चाहे सही हो या गलत, लेकिन ग्लोबल पावर प्ले में ताकतवर के सामने नियम लचीले हो जाते हैं, क्योंकि जब हाथी नाचता है, तो सबको जगह देने के लिए पीछे खिसकना पड़ता है। फिलहाल, यह तर्क भारतीय बाजार और खासतौर पर निफ्टी-सेंसेक्स पर पूरी तरह फिट हो रहे हैं। क्योंकि, जिन वजहों से भारतीय बाजार की गिरावट को जस्टिफाई किया गया। उनके रहते हुए भी जब भारतीय बाजार में तेजी लौटी, तो दुनियाभर के बाजारों को इसके लिए जगह बनानी पड़ी है।

दुनिया के बड़े बाजार कितने लुढ़के?

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा इंडेक्स S&P 500 पिछले 1 महीने में करीब 6% लुढ़का है। इसके अलावा Nvidia, Anthropic, Tesla, Google, Amzone जैसी दिग्गज कंपनियों वाले टेक हैवी इंडेक्स Nasdaq-100 में इस दौरान 10.45% यानी करीब 3,059.24 अंक की गिरावट आई है। वहीं, मई 2026 में मार्केट कैप के मामले में भारतीय बाजार को पछाड़कर दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बने ताइवान के बेंचमार्क इंडेक्स TAIEX में इस दौरान 17.14% यानी 7,900.80 अंक की गिरावट आई है। वहीं, नवंबर में फिर से भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़े शेयर बाजार बन गया है।

Edit

TIMESNOW नवभारत पर यह भी पढ़ें :Zscaler Deal: हिमाचल के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, सिलिकॉन वैली में मचाया धमाल

क्यों लौटी भारतीय बाजार में तेजी?

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पीछे 3 बड़े फैक्टर काम कर रहे हैं। सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर क्रूड ऑयल के दाम स्थिरता के साथ लगातार घट रहे हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार से ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी युद्ध की स्थिति में सुधार आया है। इसकी वजह से क्रूड के दाम लगातार घट रहे हैं। ट्रंप के कमजोर होने से ग्लोबल इक्विटी मार्केट को रिलीफ मिला है, क्योंकि युद्ध की आशंकाएं घटी हैं।

दूसरा बड़ा कारण मजबूत तिमाही नतीजे हैं। निफ्टी 50 में शामिल भारत की टॉप 50 कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट रिपोर्ट किया है। यह पिछले 12 तिमहाियों में सबसे ज्यादा है। जबकि, इस दौरान निफ्टी का P/E 17 के आसपास आ गया। इस तरह ग्लोबल इन्वेस्टर्स के बीच भारतीय बाजार को लेकर हाई वैल्यूएशन और लो प्रॉफिट वाला मिथक टूट गया, जिससे विदेशी निवेश की आवक शुरू हुई।

भारतीय शेयर बाजार की तेजी की तीसरी बड़ी वजह Anti AI Bet है। दुनियाभर के निवेशकों ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान जैसे बाजारों में AI इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों पर दांव लगाया। लेकिन, जब कमाई के आंकड़े सामने आने लगे, तो निवेशकों में खलबली मचने लगी क्योंकि AI कंपनियां जिस रफ्तार से खर्च कर रही हैं, उसका 10वें हिस्सा भी नहीं कमा पा रही हैं। इससे निवेशकों में खलबली मची और वे ऐसा बाजार तलाशने लगे, जहां बिना AI के भी ग्रोथ मिले। चूंकि, भारतीय बाजार में आज भी कंज्यूमर बेस्ड कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत की इकोनॉमी घरेलू खपत के दम पर बढ़ रही है। ऐसे में निवेशकों भारतीय बाजार पर एंटी एआई बेट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here