Google Chrome के होम पेज ने करद दिया है बोर? जानें इसे कस्टमाइज करने का आसान तरीका

0

गूगल क्रोम में हमें कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। इन्ही में से एक फीचर है इसके होम पेज को कस्टमाइज करने का। आप कुछ आसान सेटिंग को बदल कर होम पेज को अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइन कर सकते हैं। आइए आपको इसका स्टेप-बाय-बाय स्टेप प्रॉसेस बताते हैं।

लैपटॉप और स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हमें अपनी डेली रूटीन लाइफ में जब भी कुछ नया जानना होता है तो हम सबसे पहले गूगल पर ही जाते हैं। डिफाल्ट रूप से सभी लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन में गूगल के होम पेज का डिजाइन एक जैसा ही रहता है। अगर आप Google Chrome का एक जैसा होम पेज देखकर बोर हो गए हैं, तो आप इसे अपने मनमुताबिक बदल भी सकते हैं। यह आपको एक नया और इंट्रेस्टिंग अनुभव देने वाला है।

आपको बता दें कि Chrome के नए टैब पेज पर अपनी पसंद की फोटो लगा सकते हैं। इसके अलावा, ब्राउजर का कलर और थीम भी बदल सकते हैं। यानी अब Chrome को आप अपने पसंद के लुक में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Chrome में अपनी पसंद की फोटो कैसे लगाएं?

Google Chrome में बैकग्राउंड फोटो बदलने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें। ध्यान रखें कि आप अपने Google अकाउंट से लॉग इन हों और Google आपका डिफॉल्ट सर्च इंजन हो। इसके बाद एक नया टैब खोलें। अब नीचे दाईं तरफ दिए गए Customise Chrome के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको Appearance का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके Change Theme चुनें।

अब आपके सामने कई तरह की थीम दिखाई देंगी। आप इनमें से अपनी पसंद की थीम चुन सकते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर में सेव कोई फोटो लगाना चाहते हैं, तो Upload an Image पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी पसंद की फोटो चुन लें। बस, आपका Chrome बैकग्राउंड बदल जाएगा।

इस सेटिंग से हर दिन बदलेगा बैकग्राउंड

अगर आप चाहते हैं कि Chrome का बैकग्राउंड रोज नया दिखाई दे, तो इसके लिए भी विकल्प मौजूद है। आप अपनी पसंद की कोई फोटो कलेक्शन चुन सकते हैं और Refresh Daily का ऑप्शन ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने पर Chrome का बैकग्राउंड हर दिन अपने आप बदल जाएगा। खास बात यह है कि Chrome आपके चुने हुए बैकग्राउंड के हिसाब से ब्राउजर का कलर भी सुझाता है। इससे आपका ब्राउजर देखने में और भी अच्छा लगेगा।

Chrome का कलर और थीम कैसे बदलें?

अगर आप फोटो के बजाय सिर्फ Chrome का रंग बदलना चाहते हैं, तो यह भी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए Customise Chrome के Appearance सेक्शन में जाएं। यहां आपको अपनी पसंद के रंग चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, आप Chrome को Light, Dark या Device मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप Device मोड चुनते हैं, तो Chrome आपके कंप्यूटर की थीम के हिसाब से अपना लुक बदल लेगा।

अगर आपको अपनी पुरानी सेटिंग पसंद है और आप दोबारा पहले जैसा Chrome इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Customise Chrome पैनल में सबसे नीचे दिए गए Reset to default Chrome पर क्लिक करें। इससे Chrome का लुक पहले जैसा हो जाएगा।

Chrome खुलते ही कैसे दिखे आपकी पसंद का पेज?

अगर आप चाहते हैं कि Chrome खोलते ही आपकी पसंद का नया टैब पेज दिखाई दे, तो इसके लिए भी सेटिंग बदलनी होगी। सबसे पहले Chrome की Settings में जाएं। इसके बाद On startup के ऑप्शन पर क्लिक करें और Open the New Tab page को चुन लें। वहीं, अगर आप Home बटन दबाने पर कोई खास पेज खोलना चाहते हैं, तो Settings के Appearance सेक्शन में जाएं। यहां Show Home button को ऑन करें। इसके बाद आप चाहें तो New Tab page चुन सकते हैं या अपनी पसंद की किसी वेबसाइट का एड्रेस डाल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here