लवादा के पास दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत, विद्युत कर्मचारी सहित दो घायल

0

बालाघाट। बालाघाट-लालबर्रा मार्ग पर ग्राम लवादा के पास बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में विद्युत मंडल के कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया। हादसे में विद्युत कर्मचारी रमेश कुमार पिता भाऊ जी कानतोड़े 61वर्ष ग्राम बिरसोला लालबर्रा निवासी का पैर फैक्चर हो गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल अनस मलिक पिता इलियास मलिक 25 वर्ष बालाघाट निवासी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार कानतोड़े विद्युत मंडल बालाघाट में पदस्थ हैं। बुधवार 25 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल से गांव से बालाघाट विद्युत मंडल आ रहे थे। इसी दौरान अनस मलिक निवासी शादी हॉल के पास बालाघाट निवासी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में लालबर्रा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान ग्राम लवादा के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रमेश कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लेकर आए जहां उन्हें भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि अनस मलिक मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं और वर्तमान में बालाघाट में रहकर सेल की दुकान संचालित करते हैं। हादसे में रमेश कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनका पैर फैक्चर हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अनस मलिक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण घटनास्थल से संबंधित थाना लालबर्रा भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here