Poonam Pandey का पति Sam Bombay गिरफ्तार, अभिनेत्री को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती

0

अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैम बॉम्बे पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी Poonam Pandey के साथ मारपीट की, जिससे उनकी सिर, आंख और चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें, दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद पूनम और सैम ने 1 सितंबर 2020 को बांद्रा में अपने घर पर शादी कर ली थी। शादी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘यहां आपके साथ सात जन्मों की प्रतीक्षा है।’

Poonam Pandey Husband ने पिछले साल भी की थी मारपीट

सैम बॉम्बे को पिछले साल उनकी शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों गोवा में हनीमून मना रहे थे जब पूनम ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके तुरंत बाद पूनम ने जमानत मिलने के बाद पति का पक्ष लेते लिए लिखा था, कौन सी शादी में उतार-चढ़ाव नहीं होता है। तब एक साक्षात्कार में पूनम पांडे ने संकेत दिया था कि वह सैम के खिलाफ अपना मामला वापस ले लेगी। उन्होंने कहा था, ‘इस बार मेरी बहुत बुरी तरह पिटाई हुई, यह आधा मर्डर था। पता नहीं मैं कितने दिन अस्पताल में रही।

Poonam Pandey Husband arrested: जानिए क्या है ताजा मामला

ताजा मामले में मुंबई पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को ताया है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत सैम बॉम्बे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री के सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here