इंदौर न्यायाधीश की गई अभद्रता का जताया विरोध !

0

इंदौर की अधीनस्थ अदालतों के न्यायाधीशों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ की गई अभद्रता वाले मामले में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ ने कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाया। स्टेट बार कौंसिल के राज्यव्यापी आह्वान पर की गई इस एक दिवसीय हड़ताल के तहत सोमवार को अधिवक्तागण रोजाना की तरह न्यायालय तो पहुंचे,लेकिन उन्होंने किसी भी मामले की पैरवी नहीं की।

एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार करते हुए न्यायालय प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। जहा समस्त अधिवक्ताओं ने इंदौर में न्यायाधीशों द्वारा की गई अभद्रता का विरोध करते हुए मामले की निंदा की गई।वही जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई।

   अधिवक्ताओं के न्यायालयीन कार्य से विरत रहने के चलते जहां एक ओर न्यायालयीन कार्यों पर असर पड़ा तो वहीं दूसरी ओर सुनवाई की तारीख पर न्यायालय पहुंचे पक्षकार भी परेशान होते रहे। जहां कोर्ट से सुनवाई की तारीख मिलने पर कोर्ट पहुंचे पक्षकार सुनवाई की अगली तारीख पाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए तो वहीं कई पक्षकार वकीलों से मिलकर वापस चले गए इसके अलावा कई पत्रकारों ने खुद न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर सुनवाई की तारीख आगे बढ़वा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here