नान्दी से मोहगांव मुख्य सड़क मार्ग में पढ़े बड़े बड़े गड्डे

0

जनपद पंचायत कटंगी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नान्दी में मोहगांव मुख्य सड़क मार्ग नांदी गांव के अंदर से गया है जो की लोकनिर्माण विभाग के अधीन आता है और इस सड़क मार्ग में बड़े बड़े गड्डे पढ़ गए है जिस कारण ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सड़क के नवनिर्माण एवं मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दे रहा है. ग्रामीणों की माने तो इस सड़क से आसपास के सभी ग्रामीणों का 24 घंटे आना जाना लगा रहता है सड़क खराब होने से हादसे होने का डर हरसमय लगा रहता है बारिश की बात करे तो हालत कुछ ऐसे हो जातें है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.गांव का मुख्य सड़क होने के कारण लोग इसी सड़क से आना जाना करते है.

सड़कों पर उड़ती धूल और जानलेवा गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाओ की आशंका।
नांदी से सुंदर सड़क से बसे और कुछ मालवाहक ट्रक,पिकअप सब जाते आते रहते है जिससे सड़क में बड़े बड़े गड्डे बन गए है और धूल उड़ते रहती है. ग्रामीण सड़़क निर्माण कराने के लिए बार-बार गुहार लगाकर थक चुके हैं. लेकिन सड़क नहीं बनी है.
जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान-
ग्रामीणजनों ने बताया कि सड़क खराब होने से गुजरने वालों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है.
वही नांदी से मोहगांव मुख्य सड़क मार्ग में कही कही तो बड़े बड़े गड्डे हो गए है जिसके कारण कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है लेकिन इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

सड़क पर उड़ रही धूल से दुकानदार हो रहे परेशान
नांदी में खराब सड़क के कारण धूल का गुबार उड़ रहा है। धूल से जहां राहगीरों और दुकानदारों को काफी तकलीफ हो रही है। वहीं वाहन चालक वाहन चलाने में असमर्थ हो रहे हैं।नांदी से सुन्दर मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह से खराब हो रहा है। दुकानदार सड़क पर दिन में तीन बार पानी का छिड़काव कर रहे है। परन्तु यातायात अधिक होने से वो भी थोड़ी देर ही राहत दे पा रही है।
वही कुछ दुकानदारो ने बताया कि धूल के कारण दुकानों में रखे सामन खराब हो रहे हैं। ग्राहक धूल चढ़े सामान नहीं खरीद रहे है। ग्राहकों को ज़्यादा देर दुकान पर खड़े नहीं हो पाते है। वाहन निकलते समय काफी मात्रा में धूल उड़ती है। जिसके चलते ग्राहक वापस लौट जाता है। वही इस सड़क से धूल उड़ने पर बीमार होने का खतरा बना रहता है.

ज्ञात हो कि इस सड़क का निर्माण डामरीकरण के साथ लगभग 15 साल पहले 2005 में लोकनिर्माण विभाग के द्वारा किया गया था परन्तु काफी साल हो जाने के कारण सड़क की गिट्टी निकलने लगी है और सड़क की फिर से मरम्मत की जरूरत है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की शिकायत करने के बाद शायद अधिकारियों पर दबाव बनता होगा तब वे आकर सड़क के गड्डो में गिट्टी मुरम ड्लवाकर कुछ गड्डो को भरकर चले जाते है परंतु इस पूरी सड़क के निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

इनका कहना है।
हमारी दुकान नांदी से सुंदर सड़क के सड़क के किनारे में है सड़क से बेहद आवागमन होता है सड़क खराब होने के कारण सड़क से इतनी धूल आते रहती है जिससे सारा सामान खराब हो जाता है और ग्राहक खराब सामान लेना पसंद नही करते है इसीलिए ग्राहक दुकान में आने से कतराते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here