जिला स्तरीय सब जूनियर चयन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

नगर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में जिला कबड्डी संघ बालाघाट के तत्वाधान ५ दिसंबर को जिला स्तरीय सबजूनियर चयन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कबड्डी संघ बालाघाट सचिव रमेश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। आयोजित जिला स्तरीय सबजूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचेे १६ टीमों के खिलाडिय़ों ने अपने कबड्डी खेल का जौहर दिखा एवं उत्कृष्ट खेल खेलने वाले खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जिनके द्वारा आगामी १० दिसंबर से १३ दिसंबर तक रीवा जिले के नगर परिषद चाकघाट में आयोजित रा’य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगें। जिला स्तरीय चयन कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान
गत दिवस नेशनल जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में ऋषिकेश उत्तराखण्ड में १७ नवंबर से २० नवंबर तक आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी रम्मत कोकोटो ने म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिसका सम्मान भी किया गया।

चर्चा में जिला कबड्डी संघ बालाघाट सचिव रमेश दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय सब जूनियर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और १६ उम्र तक के खिलाडिय़ों ने अपने कबड्डी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें १६ टीमों ने भाग लिये साथ ही यह भी बताया कि जिला स्तरीय सब जूनियर चयन कबड्डी प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी १० दिसंबर से १३ दिसंबर तक रीवा के नगर परिषद चाकघाट में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगें और हमारा पुरा प्रयास रहता है कि खिलाडिय़ों को अच्छा मंच प्रदान कर वे अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम का नाम जिले, प्रदेश व देश में रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here